लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण को लेकर भारत के लोगों की चिंता बढ़ रही: वैश्विक अध्ययन

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:16 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 अक्टूबर प्रदूषण में वृद्धि के कारण पर्यावरण संबंधी क्षति और मनुष्य के कारण धरती को होने वाले नुकसान को लेकर भारत के लोगों की चिंता बढ़ रही है। एक नए वैश्विक जलवायु अध्ययन में यह जानकारी सामने आयी है।

एक प्रमुख शोध एजेंसी 'ग्लोकलाइट्स' और अंतरराष्ट्रीय संगठन 'ग्लोबल सिटीजन' ने अगले सप्ताह ग्लासगो में होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन सीओपी26 से पहले मंगलवार को वैश्विक मूल्यों पर आधारित जलवायु कार्रवाई से जुड़े विशाल अध्ययन के नतीजे जारी किए।

अध्ययन के दौरान छह साल की अवधि में 20 देशों में 2,47,722 लोगों के साक्षात्कार किए गए। इस दौरान लोगों से उनके आसपास के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर जानकारी हासिल की गई और पाया गया कि दुनिया की 78 प्रतिशत आबादी पर्यावरण के बारे में अपनी चिंताओं को लेकर एक जैसे विचार रखती है।

अध्ययन में पाया गया, ''भारत में लोगों की उस नुकसान के बारे में चिंता बढ़ रही है जो कि मनुष्य के कारण पृथ्वी को हो रहा है। यह आंकड़ा वर्ष 2014 में 82 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2021 में 87 प्रतिशत हो गया है।''

इसके मुताबिक, '' महामारी के बावजूद वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संबंधी चिंताओं में लगातार वृद्धि हुई है। चीन और भारत में पर्यावरण संबंधी चिंताओं को लेकर इजाफा हुआ है। दोनों देशों में प्रदूषण को लेकर भी चिंता करने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना