लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में मारे गए तीन नौसैनिकों को कैलिफोर्निया में लोगों ने श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: September 19, 2021 09:37 IST

Open in App

रिवरसाइड (अमेरिका), 19 सितंबर (एपी) अफगानिस्तान में पिछले महीने हुए बम धमाकों में जान गंवाने वाले तीन नौसैनिकों के लिए कैलिफोर्निया में शोकाकुल व्यक्तियों ने शनिवार को प्रार्थनाएं की और उन्हें अंतिम विदाई दी।

लांस कॉर्पोरल करीम निकोई के दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने नोर्को के रहने वाले इस 20 वर्षीय नौसैनिक को रिवरसाइड में एक चर्च में श्रद्धांजलि दी।

वह अफगानिस्तान के काबुल में हुए आत्मघाती हमले में मारे गए 13 अमेरिकी सैनिकों में से एक हैं। 26 अगस्त को हुए इस हमले में 160 अफगानों की भी जान गई थी।

मरने से कुछ घंटे पहले निकोई ने अपने परिवार को वीडियो भेजे थे जिसमें वह अफगानिस्तान में बच्चों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे थे।

पाम स्प्रिंग्स में कॉर्पोरल हंटर लोपेज (22) के लिए एक स्मारक सेवा में शोकाकुल लोगों ने उनके अंतिम वीर कार्य को याद किया जिसमें वह विस्फोट से पहले बच्चों को दंगा करने वाली भीड़ से बचा रहे थे।

रिवरसाइड प्रेस एंटरप्राइज की खबर के अनुसार, लोपेज अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों को तालिबान से भाग रहे हजारों अमेरिकियों और अफगान शरणार्थियों को निकालने में मदद करने और सुरक्षा प्रदान करने के लिए भेजी गई एक विशेष टीम का हिस्सा थे।

उत्तरी कैलिफोर्निया में, सार्जेंट निकोल गी की चाची ने अफगान बच्चे को गोद में लिए हुए अपनी भतीजी की चर्चित तस्वीर के जरिए उन्हें याद किया। चेरिल जुइल्स ने रोजविले चर्च में शोक व्यक्त कर रहे लोगों को बताया कि यह तस्वीर गी की लंबी शिफ्ट खत्म होने के दौरान ली गई थी जब किसी ने बच्चे को शांत कराने के लिए उसे गी को सौंप दिया था।

जुइल्स ने कहा, “वह खुश थी कि वह कुछ अच्छा कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला