लाइव न्यूज़ :

कोविड टीके की दोनों खुराक लेने वाले भारत समेत 15 देशों के लोग लौट सकते हैं यूएई

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:51 IST

Open in App

दुबई, 10 सितंबर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शुक्रवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा मान्यता प्राप्त कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेने वाले 15 देशों के वे लोग 12 सितंबर से यूएई लौट सकते हैं, जिनके पास वैध वीजा है।

राष्ट्रीय आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनसीईएमए) ने टि्वटर पर एक आधिकारिक बयान साझा करते हुए कहा कि जो लोग लौट सकते हैं उनमें वे भी शामिल हैं जो छह महीने से अधिक समय तक विदेश में रहे।

वक्तव्य के मुताबिक, “यूएई 12 सितंबर, 2021 से डब्ल्यूएचओ द्वारा मान्यता प्राप्त कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लेने वाले उन लोगों को लौटने की अनुमति देता है जिनके पास वैध वीजा है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो छह महीने से अधिक समय तक विदेश में रहे थे।”

यूएई के इस फैसले से भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और अफगानिस्तान से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

आगमन आवश्यकताओं के बारे में विवरण देते हुए, यूएई ने कहा कि यात्री संघीय पहचान और नागरिकता प्राधिकरण (आईसीए) की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यूएई पहुंचने पर यात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी। कोविड-19 की मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से जांच रवाना होने के 48 घंटे के भीतर की जानी चाहिए। 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को इस प्रक्रिया से छूट प्रदान की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा