लाइव न्यूज़ :

लोगों ने कोविड संक्रमित फ्रांस के प्रधानमंत्री की लापरवाह व्यवहार के लिए आलोचना की

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:02 IST

Open in App

पेरिस, 23 नवंबर (एपी) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स की सोशल मीडिया पर कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन नहीं करने के लिए आलोचना की जा रही है। वह सोमवार को संक्रामक रोग से पीड़ित पाए गए हैं।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो प्रसारित की जा रही हैं जिसमें कास्टेक्स बिना मास्क लगाए दिख रहे हैं और 16 नवंबर को पेरिस मेयर कांग्रेस में निर्वाचित अधिकारियों से हाथ मिला रहे हैं।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने कहा कि ऐसा व्यवहार कोविड से बचाव के उपायों के खिलाफ है और सब को एहतियाती उपायों का पालन करते रहना चाहिए।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि कास्टेक्स ने फ्रांस के क्षेत्र ग्वाडेलोप को कोविड से बचाव के उपाय लागू करने के लिए ‘गैर जिम्मेदार’ कहा था, जबकि वह खुद नियमों का पालन नहीं करते हैं।

फ्रांस सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल अटाला ने कास्टेक्स के बचाव में कहा, “ हम सब इंसान हैं।”

बहरहाल, कास्टेक्स के संक्रमित होने से अगले साल अप्रैल में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की सरकार को शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है।

कास्टेक्स के दफ्तर ने कहा है कि 52 वर्षीय प्रधानमंत्री को अपनी 11 वर्षीय बेटी से संक्रमण हुआ है और वह 10 दिन के लिए पृथक-वास में हैं। उन्होंने कोविड रोधी टीके की दोनों खुराकें ले ली थी और यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें लक्षण थे या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब