लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन से छूट मिलने पर दुनियाभर में घरों से बाहर निकल रहे हैं लोग, पर्यटन स्थलों पर जुटने लगी भीड़

By भाषा | Updated: May 3, 2020 14:13 IST

चीन की मीडिया में आई खबरों के अनुसार छुट्टी के पहले दो दिनों में करीब 17 लाख लोग बीजिंग के पार्कों में गए और शंघाई के मुख्य पर्यटक स्थल पर 10 लाख से अधिक लोग आए।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, इस संक्रामक रोग से दुनियाभर में 240,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगर जांच का दायर नहीं बढ़ाया गया तो संक्रमण का दूसरा दौर शुरू हो सकता है।

बीजिंग:, तीन मई (एपी) अमेरिका से लेकर यूरोप और एशिया तक दुनिया के कई हिस्सों में लोग कोरोना वायरस के कारण लगाई पाबंदियों में छूट मिलने और गर्मी बढ़ने के कारण अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। चीन में लोग पांच दिन की छुट्टियों के मद्देनजर घरेलू यात्रा पर पाबंदी में छूट मिलने के बाद पर्यटक स्थलों पर उमड़ रहे हैं।

चीन की मीडिया में आई खबरों के अनुसार छुट्टी के पहले दो दिनों में करीब 17 लाख लोग बीजिंग के पार्कों में गए और शंघाई के मुख्य पर्यटक स्थल पर 10 लाख से अधिक लोग आए। कई स्थलों ने पर्यटकों की संख्या क्षमता से 30 प्रतिशत या उससे कम ही रखी ताकि भीड़ कम रहे। स्पेन में दौड़ लगाने वालों से लेकर दक्षिणी अमेरिका के राज्यों में समुद्र तटों पर जाने वाले लोग मास्क पहने दिखाई दिए।

न्यू जर्सी राज्य ने पार्कों को फिर से खोल दिया। हालांकि कई पार्कों को 50 फीसदी तक पार्किंग भर जाने के कारण लोगों को लौटाना पड़ा। स्पेन में 14 मार्च को लगे लॉकडाउन के बाद से पहली बार शनिवार को कई लोग घरों से बाहर निकले। बार्सीलोना में क्रिस्टिना पालोमेक ने कहा, ‘‘कुछ लोगों को लगता है कि यह बहुत जल्दी है लेकिन स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करना भी महत्वपूर्ण है।’’

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा है। कोविड-19 से स्पेन में 25,100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। सांचेज ने कहा, ‘‘जब तक हमारे पास टीका नहीं आता तब तक हमें संक्रमण के और मामले देखने को मिलते रहेंगे।’’ वहीं, अमेरिका लॉकडाउन को खत्म करने और न करने को लेकर दो धड़ों में बंट गया है।

रिपब्लिकन के बहुमत वाली सीनेट की सोमवार को बैठक होगी जबकि डेमोक्रेट के नियंत्रण वाली प्रतिनिधि सभा बंद रहेगी। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, इस संक्रामक रोग से दुनियाभर में 240,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 66,000 से अधिक लोगों ने अमेरिका में जान गंवाई और इटली, ब्रिटेन, फ्रांस तथा स्पेन में 24-24 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि अगर जांच का दायर नहीं बढ़ाया गया तो संक्रमण का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। सिंगापुर ने शनिवार को एलान किया कि वह 12 मई से चुनिंदा कारोबारों को फिर से खोलने की अनुमति देगा और श्रीलंका ने कहा कि सरकार तथा निजी क्षेत्र 11 मई से काम फिर से शुरू कर सकते हैं।

बांग्लादेश ने पिछले महीने कपड़ों के हजारों कारखानों को खोला था और वहां शनिवार को कोरोना वायरस के 552 नए मामलों की पुष्टि हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा