लाइव न्यूज़ :

इस ड्रग्स से 'जॉम्बी' बन रहे लोग! सड़ रही पूरे शरीर की त्वचा, जानें क्यों अमेरिका में हो रही ये घटनाएं?

By अंजली चौहान | Updated: February 23, 2023 17:55 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दवा को पशु चिकित्सा के उद्देश्य के लिए देश के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा अनुमोदित किया गया था और इसका उपयोग होरोइन के असर को काटने के लिए किया जाना था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में एक ड्रग्स के कारण लोगों को गंभीर बीमारी होने से मचा हड़कंप लोगों में इस दवा के कारण त्वचा के सड़ने के मामले देखे जा रहे हैं अमेरिका में तेजी से ये बीमारी फैल रही है

वाशिंगटन: अमेरिका में इन दिनों जाइलाजीन (Xylazine) या 'Traq' नाम के दवा से लोगों के बीमार होने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पूरे शहर में इस दवा के सेवन से लोग अजीब तरह से बीमार हो रहे हैं। अमेरिका के कई शहरों में लोगों में त्वचा के सड़ने सहित घातक लक्षण देखे जा रहे हैं, जिसने तबाही मचा दी है। इस बीमारी इसकी तुलना अब 'लाश' से की जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दवा को पशु चिकित्सा के उद्देश्य के लिए देश के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा अनुमोदित किया गया था और इसका उपयोग होरोइन के असर को काटने के लिए किया जाना था। हालांकि, हाल ही में ये फेंटेनाइल और अन्य अवैध दवाओं में पाया गया था। 

इंसानों के लिए हानिकारक है ये दवा 

एक गैर-ओपियोइड, जाइलाजीन (Xylazine) मनुष्यों के लिए असुरक्षित है क्योंकि इसकी अधिक मात्रा नालोक्सोन या नारकन के प्रति प्रतिक्रिया को कम करती है, जो सबसे आम ओवरडोज रिवर्सल उपचार है। विशेषज्ञों का कहना है कि जाइलाजीन के उपयोग से ये बीमारी महामारी की शक्ल ले सकती है। 

'जॉम्बी' ड्रग के लक्षण 

जॉम्बी ड्रग के लक्षणों की बात करें तो इसमें अत्यधिक नींद आना, श्वसन अवसाद और कच्चे घाव शामिल हैं जो बार-बार संपर्क में आने से तेजी से फैल सकते हैं। अगर इनका समय पर इलाज न किया जाए और ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो त्वचा सड़ने लगती है, जिसे एस्केर कहा जाता है। इस अवस्था में सड़न वाली जगह को केवल शरीर से काट कर ही अलग किया जा सकता है। 

जानकारी के मुताबिक, फिलाडेल्फिया में साल 2021 में जांच के बाद खुलासा किया गया था कि एक लैब में परीक्षण किए गए नमूने के 90% में जाइलाजीन था, जिससे अन्य अवैध पदार्थों के साथ मिलाने पर ओवरडोज का खतरा बढ़ जाता है। फेंटेनाइल जैसे ओपियोइड्स की उच्च मात्रा को ''ट्रांक'' की मदद से बढ़ाया जाता है और इसी से जाइलाजीन को बढ़ने का मौका मिल जाता है।  

टॅग्स :अमेरिकाUS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट