लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान लोगों और पुलिस में झड़प

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:07 IST

Open in App

बैंकॉक, सात अगस्त (एपी) थाईलैंड में प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर शनिवार को पुलिस ने पानी की बौछारें की और आंसू गैस के गोले छोड़े।

प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर रबड़ की गोलियां भी चलाईं। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आवास की ओर मार्च किया। राजधानी बैंकॉक के दीन डेंग इलाके में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई घंटों तक चले संघर्ष के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थरों और बोतलों को फेंका।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ‘फ्री यूथ’ नामक एक छात्र संगठन ने किया, जिसने पिछले वर्ष प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र कर लिया था। थाईलैंड में कोविड-19 की चुनौती से निपटने में सरकार की कथित विफलता को लेकर प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री प्रयुत के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

थाईलैंड में हाल के समय में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है। देश में टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर भी प्रधानमंत्री आलोचना का सामना कर रहे हैं।

इस बीच, थाईलैंड में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21,838 नये मामले सामने आए जबकि इस महामारी से 212 और मरीजों की मौत हो गयी। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बैंकॉक और उसके आसपास के प्रांतों में लॉकडाउन लागू किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल