लाइव न्यूज़ :

ट्रंप प्रशासन की नीतियों में फेरबदल कर समलैंगिक सैनिकों के लिये नये नियमों की घोषणा करेगा पेंटागन

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 31 मार्च (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बुधवार को कहा कि समलैंगिकों को सेना में सेवाएं देने से रोकने वाली ट्रंप प्रशासन की नीतियों में व्यापक फेरबदल करते हुए इस संबंध में नए नियमों की घोषणा की जाएगी। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नए नियमों के तहत योग्य समलैंगिक सेना में भर्ती होकर अपनी लैंगिक पहचान के साथ खुलकर सेवाएं दे सकेंगे। साथ ही उन्हें कानून के अनुसार जरूरी चिकित्सा सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने जनवरी में पद संभालने के महज एक दिन बाद नयी नीति की घोषणा की थी, जिसके नियम तय करने के लिये पेंटागन दो महीने से समीक्षा कर रहा है।

बाइडन के शासकीय आदेश के बाद ट्रंप की नीति को पलट दिया गया था और लैंगिक पहचान के आधार पर किसी भी सैनिक को सेना से बाहर निकालने पर तत्काल पाबंदी लगा दी गई थी।

उस समय रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने पेंटागन को दो महीने में विस्तृत नियम बनाने का निर्देश दिया था, जिनका सेनाएं पालन करेंगी।

नए नियमों में लैंगिक पहचान के आधार पर भेदभाव पर भी पाबंदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना