गोलियों की आवाज से दहला अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन, बंद किया, मेट्रो स्टेशन के पास गोलीबारी, लॉकडाउन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2021 22:06 IST2021-08-03T22:03:57+5:302021-08-03T22:06:59+5:30

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के पास उसके मेट्रो स्टेशन में मंगलवार सुबह गोलीबारी के बाद मुख्यालय को बंद कर दिया गया।

Pentagon Transit Center lock down due to an incident gunfire closed firing near metro station | गोलियों की आवाज से दहला अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन, बंद किया, मेट्रो स्टेशन के पास गोलीबारी, लॉकडाउन

मेट्रो सबवे ट्रेनों को पेंटागन स्टेशन पर नहीं रुकने का आदेश दिया गया।

Highlightsघटना मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर हुई जो कि पेंटागन ट्रांजिट सेंटर का हिस्सा है।  वर्जिनिया के आर्लिंगटन काउंटी में है जो पेंटागन मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित है।

वाशिंगटनः अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के प्रवेश द्वार के पास मंगलवार सुबह गोलीबारी के बाद मुख्यालय को बंद कर दिया गया।

आर्लिंगटन काउंटी दमकल विभाग ने बताया कि कई लोग घायल हुए लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या उन्हें गोली लगी। पेंटागन प्रोटेक्शन फोर्स एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि यह घटना मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर हुई जो कि पेंटागन ट्रांजिट सेंटर का हिस्सा है। गोलीबारी की घटना से वाकिफ दो लोगों ने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए बताया कि कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है।

यह स्थान वर्जिनिया के आर्लिंगटन काउंटी में है जो पेंटागन मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने कुछ-कुछ समय के अंतराल पर कई बार गोलियों की आवाज सुनी। पेंटागन ने कहा है कि पुलिस की कार्रवाई के कारण मुख्यालय को बंद कर दिया गया है। पुलिस की जांच के कारण मेट्रो सबवे ट्रेनों को पेंटागन स्टेशन पर नहीं रुकने का आदेश दिया गया।

Web Title: Pentagon Transit Center lock down due to an incident gunfire closed firing near metro station

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे