लाइव न्यूज़ :

खाड़ी में बढ़ेगा तनाव, सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद पेंटागन भेजेगा सुरक्षा बल

By भाषा | Updated: September 21, 2019 11:03 IST

पेंटागन प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि पिछले शनिवार को सऊदी के दो प्रतिष्ठानों पर हमला ‘नाटकीय रूप से ईरान की बढ़ी हुए आक्रमकता को दिखाता है।’

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले के लिए अमेरिका ईरान को जिम्मेदार मानता है. ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जो डनफोर्ड ने कहा कि सुरक्षा बलों की संख्या ‘हजार सैनिकों’ से कम होगी.

अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के आग्रह पर अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सुरक्षा बल भेजेगा।

सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद यह कदम उठाए जा रहे हैं। अमेरिका इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराता है।

पेंटागन प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि जून में अमेरिकी स्पाई ड्रोन पर हमला, ब्रिटेन के तल टैंकर को जब्त किया जाना और पिछले शनिवार को सऊदी के दो प्रतिष्ठानों पर हमला ‘नाटकीय रूप से ईरान की बढ़ी हुए आक्रमकता को दिखाता है।’

उन्होंने कहा कि ईरान की आक्रमकता को रोकने के लिए सऊदी अरब ने अपने अहम प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद का आग्रह किया है।

एस्पर ने कहा, ‘‘ सऊदी अरब के आग्रह के प्रतिक्रियास्वरूप राष्ट्रपति ने अमेरिकी बलों की तैनाती की मंजूरी दे दी जो मूल तौर पर रक्षात्मक होगी और उसका ध्यान मुख्य रूप से हवाई और मिसाइल सुरक्षा पर होगा।’’

वहीं ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जो डनफोर्ड ने कहा कि सुरक्षा बलों की संख्या ‘हजार सैनिकों’ से कम होगी लेकिन उन्होंने सटीक आंकड़ा नहीं दिया। 

टॅग्स :ईरानसऊदी अरबअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल