लाइव न्यूज़ :

पेंटागन के अधिकारी के पटेल ने सीएनएन के खिलाफ पांच करोड़ डॉलर का मानहानि का मुकदमा ठोंका

By भाषा | Updated: December 17, 2020 17:33 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 17 दिसंबर अमेरिका के पेंटागन में भारतीय मूल के उच्च पदस्थ अधिकारी के पटेल ने सीएनएन और उसके कई संवाददाताओं के विरुद्ध पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

पटेल के अनुसार चैनल ने उनकी छवि खराब करने के लिए कथित तौर पर “गलत और अपमानजनक” बयानों की श्रृंखला चलाई।

पटेल वर्तमान में अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर मिलर के चीफ ऑफ स्टाफ हैं।

फॉक्स न्यूज की खबर के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को सीएनएन और उसके संवाददाताओं के विरुद्ध वर्जीनिया की एक अदालत में मुकदमा दायर किया।

पटेल का आरोप है कि सीएनएन ने 24 नवंबर से चार दिसंबर के बीच आलेखों की एक श्रृंखला प्रकाशित की जिसमें उनके बारे में “गलत और अपमानजनक” बयान हैं।

फॉक्स न्यूज की खबर के अनुसार सीएनएन की आलेखों में पटेल को ट्रंप समर्थक षड्यंत्र की कहानियां गढ़ने वाला बताया गया है।

पटेल के वकील ने कहा, “के पटेल के खिलाफ अपमानजनक बयान प्रकाशित किए गए। यह उनके खिलाफ भेदभाव और हमला था। पटेल की विश्वसनीयता समाप्त करने की यह साजिश 2018 में शुरू की गई थी। वामपंथी राजनीतिक विमर्श के द्वारा उनके खिलाफ गलत बयान प्रकाशित किए गए।”

फॉक्स न्यूज के अनुसार सीएनएन ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात