लाइव न्यूज़ :

पेंटागन ने शीर्ष असैन्य, सैन्य अधिकारियों को टीका लगाए जाने की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 19, 2020 10:07 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 दिसंबर (एपी) पेंटागन ने करीब 50 शीर्ष असैन्य एवं सैन्य अधिकारियों को आगामी सप्ताहों में कोविड-19 का टीका लगाए जाने के लिए अधिकृत किया है ताकि साबित हो सके कि टीके सुरक्षित और प्रभावी हैं।

उप रक्षा मंत्री डेविड नॉरक्विस्ट ने वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित पत्र में दुनियाभर में सैन्य सेवाओं और लड़ाकू कमानों के प्रमुखों के लिए विशिष्ट टीका भत्ते का विवरण दिया है।

इस पत्र की प्रति एपी समाचार एजेंसी को शुक्रवार को प्राप्त हुई जिसमें नॉरक्विस्ट ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण है कि अधिकारी कोविड-19 के टीकाकरण की सुरक्षा और प्रभाव को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका अदा करें ताकि टीकाकरण में अधिकतम स्वैच्छिक भागीदारी सुनिश्चित हो।’’

बृहस्पतिवार को इस पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसमें कहा गया है कि विभाग के अधिकारी अब से 15 जनवरी के बीच टीका लगवा सकते हैं।

कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर मिलर ने सोमवार को टीका लगवाया। इसी दिन टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। सैन्य प्रतिष्ठानों में अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?