लाइव न्यूज़ :

पेंस ने ट्रंप से कहा- चुनाव परिणाम को चुनौती देने की शक्तियां उनके पास नहीं: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 6, 2021 13:10 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह जनवरी अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की चुनावी जीत को चुनौती देने के लिए उनके पास जरूरी शक्तियां नहीं हैं जबकि ट्रंप जोर दे रहे थे कि बाइडन की जीत को चुनौती देने के लिए पेंस के पास शक्तियां हैं। इसकी जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से मिली है।

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में बताया कि पेंस ने ट्रंप के साथ साप्ताहिक भोज के दौरान उन्हें यह बताया। पेंस बुधवार को अमेरिकी सीनेट की अध्यक्षता करनेवाले हैं। सीनेट को राज्यवार तरीके से इलेक्टोरल कॉलेज के परिणाम मिले हैं, जो राष्ट्रपति चुनाव में विजेता सुनिश्चित करता है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन ने ट्रंप को इलेक्टोरल कॉलेज में 306-232 से और लोकप्रिय मतों में भी 70 लाख से ज्यादा मतों से हराया लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप हार मानने को तैयार नहीं है। वे बार-बार राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के अपुष्टित दावे कर रहे हैं।

ट्रंप और पेंस के बीच बातचीत के बारे में जानकारी रखने वाले अनाम लोगों के हवाले से यह खबर छपी है। इसमें बताया गया है कि उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने राष्ट्रपति ट्रंप को मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में जोसेफ आर बाइडन को जीत का सर्टिफिकेट कांग्रेस से मिलने के रास्ते बंद करने की शक्ति उनके पास नहीं है, जबकि ट्रंप यह कह रहे हैं कि उनके पास ये शक्तियां हैं।

ट्रंप ने इस रिपोर्ट को ‘फर्जी’ बताते हुए कहा है कि पेंस ने उन्हें ऐसा कभी नहीं कहा है। उनका कहना है कि वे और उप राष्ट्रपति इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि उप राष्ट्रपति के पास कदम उठाने के लिए शक्तियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब