लाइव न्यूज़ :

पेंस ने दी हैरिस को बधाई, सत्ता हस्तांतरण में पूरी तरह सहयोग की पेशकश की

By भाषा | Updated: January 16, 2021 12:21 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 जनवरी अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने अपनी उत्तराधिकारी और देश की नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात कर उन्हें बधाई दी और सत्ता के हस्तांतरण में पूरा सहयोग देने की पेशकश की। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है।

हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच कोई संवाद नहीं हुआ है, जिसे अमेरिका के इतिहास में अभूतपूर्व बताया जा रहा है।

'न्यूयॉर्क टाइम्स' की खबर के अनुसार, ''उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने बृहस्पतिवार को नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को फोन कर बधाई देते हुए सत्ता हस्तांतरण में सहयोग की पेशकश की। हालांकि ट्रंप ने ऐसा नहीं किया है। वह अगले सप्ताह बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजधानी से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं।''

शुक्रवार से पहले, पिछले साल अक्टूबर में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के तौर पर पेंस (61) और हैरिस (56) के बीच प्रत्यक्ष संवाद हुआ था। वहीं तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद से भी दोनों नेताओं के बीच पहली बार सीधे तौर पर बातचीत हुई है।

राष्ट्रपति तथा नव-निर्वाचित राष्ट्रपति के बीच पारंपरिक रूप से होने वाली मुलाकात इस बार नहीं हो पाई है। ऐसा ही उपराष्ट्रपति और नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति के मामले में भी हुआ है।

ट्रंप ने छह जनवरी को घोषणा की थी कि वह बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। समारोह से कुछ समय पहले ट्रंप व्हाइट हाउस से फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट जाने वाले हैं।

ट्रंप अभी तक बाइडन के सामने मिली चुनावी हार को स्वीकार करने से इनकार करते रहे हैं। हालांकि उन्होंने वादा किया है कि सत्ता का शांतिपूर्ण तरीके से हस्तांतरण किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला