लाइव न्यूज़ :

पेगासस जासूसी कांड : इजराइल ने एनएसओ के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:58 IST

Open in App

यरूशलम, 30 जुलाई पेगासस जासूसी कांड में एनएसओ समूह के खिलाफ गलत काम करने के आरोपों की इजराइल ने जांच शुरू कर दी है। कई सरकारों द्वारा इसके स्पाईवेयर के गलत इस्तेमाल के आरोपों पर अधिकारियों ने साइबरसिक्योरिटी कंपनी के कार्यालय की जांच की।

कई निकायों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को एनएसओ कार्यालय का दौरा कर इस सिलसिले में लगाए गए आरोपों की जांच की। यह जानकारी इजराइल के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी।

विस्तृत जानकारी मांगने पर उन्होंने ‘पीटीआई’ से कहा कि ‘‘इस वक्त हम विस्तार से जानकारी नहीं दे रहे हैं।’’

स्थानीय मीडिया ने खबर दी कि जो निकाय जांच कर रहे हैं उनमें रक्षा मंत्रालय का निर्यात नियंत्रण संभाग और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् है जिसे जरूरत पड़ने पर जांच के लिए अधिकृत किया गया है।

खबरों के मुताबिक जांच का केंद्र यह है कि क्या कंपनी ने रक्षा मंत्रालय के निर्यात नियंत्रण विभाग द्वारा दिए गए परमिट एवं शक्तियों के मुताबिक काम किया।

पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल भारत सहित कई देशों में पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, नेताओं एवं अन्य की जासूसी करने के आरोपों से निजता से जुड़े मुद्दों को लेकर चिंता उभरी है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों के खिलाफ स्पाईवेयर के इस्तेमाल की खबरों के बीच इजराइल के रक्षा मंत्री बेनी गांत्ज ने बुधवार को पेरिस का दौरा किया ओर अपने फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली को आश्वासन दिया कि यरूशलम मुद्दे को ‘‘गंभीरता’’ से ले रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब