लाइव न्यूज़ :

पेगासस जासूसी: फ्रांस के राष्ट्रपति ने इजराइल के प्रधानमंत्री से की बात

By भाषा | Updated: July 25, 2021 08:22 IST

Open in App

(हरिंदर मिश्रा)

यरूशलम, 25 जुलाई फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने मोरक्को के सुरक्षा बलों द्वारा पेगासस स्पाइवेयर के जरिए उनके मोबाइल फोन की जासूसी करने के खबरों के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से बात की।

एक वैश्विक मीडिया संघ ने पिछले सप्ताह खबर दी थी कि पेगासस मालवेयर के इस्तेमाल से 50,000 से अधिक मोबाइल फोन नंबरों की जासूसी की जा रही है। इस मालवेयर को इजराइल की साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ ग्रुप ने विकसित किया है। मीडिया संघ के अनुसार मैक्रों और उनकी सरकार के 15 सदस्य जासूसी के संभावित लक्ष्यों में से एक हैं।

इजराइल के चैनल 12 ने शनिवार शाम बताया कि मैक्रों ने बेनेट को बृहस्पतिवार को फोन किया और उनसे ‘‘मामले की गंभीरता से जांच करने’’ की अपील की। इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आरोप उस समय से संबंधित हैं, जब उन्होंने कार्यकाल नहीं संभाला था, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में आवश्यक निष्कर्ष तक पहुंचा जाएगा।

मैक्रों ने फ्रांस में पेगासस के दुरुपयोग की खबरें सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा की तत्काल बैठक की थी।

मोरक्को सरकार ने इन खबरों का खंडन किया है कि देश के सुरक्षा बलों ने फ्रांस के राष्ट्रपति और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के सेलफोन पर नजर रखने के लिए पेगासस स्पाइवेयर का संभवत: इस्तेमाल किया होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी