लाइव न्यूज़ :

पेगासस कांड: शीर्ष इजराइली रक्षा समिति आक्रामक साइबर हथियार के इस्तेमाल पर विशेष बैठक करेगी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 16:33 IST

Open in App

(हरिन्दर मिश्रा)

यरूशलम, चार अगस्त इजराइल की शीर्ष रक्षा समिति ‘‘आक्रामक साइबर हथियारों’’ के इस्तेमाल पर एक विशेष बैठक करेगी। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

एनएसओ समूह के पेगासस सॉफ्टवेयर के कथित दुरूपयोग को लेकर हुई अंतरराष्ट्रीय आलोचना और अन्य इजराइली कंपनियों द्वारा अन्य देशों को की गई इसी तरह के स्पाइवेयर की आपूर्ति के संभावित खुलासों के मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई है।

हारेट्ज समाचारपत्र ने मंगलवार को अपनी खबर में कहा कि विदेश मंत्रालय और रक्षा समिति, न सिर्फ एनएसओ और इसके स्पाइवेयर के संभावित लक्ष्यों के बारे में प्रोजेक्ट पेगासस के तहत किये गये कई खुलासों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाएगी, बल्कि हाल के महीनों में अन्य इजराइली कंपनियों के बारे में किये गये खुलासे पर भी इसमें चर्चा की जाएगी।

पेगासस प्रोजेक्ट मीडिया संस्थानों का एक संघ है जिसने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि एनएसओ का पेगासस स्पाइवेयर हैक और संभावित निगरानी से संबद्ध था।

खबर में कहा गया है कि कांदिरु और क्वाड्रीम जैसी कंपनियों ने भी गैर-लोकतांत्रिक देशों को स्पाइवेयर समाधान बेचे थे।

इसमें कहा गया है कि प्रभावशाली विदेश मंत्रालय और रक्षा समिति की बैठक आधिकारिक एजेंडा में संभवत: सूचीबद्ध नहीं है और इसके विवरण को लोगों से दूर रखा जाएगा तथा बैठक में होने वाली चर्चा का ब्योरा रिकार्ड में शामिल नहीं किया जाएगा क्योंकि यह बैठक खुफिया मुद्दों और अन्य विशेष मुद्दों को समर्पित एक उप समिति द्वारा की जाएगी।

यह बैठक कथित तौर पर नौ अगस्त को होने का कार्यक्रम है , हालांकि समिति के अध्यक्ष, सांसद राम बेन बराक ने इससे इनकार किया है।

उल्लेखनीय है कि उपसमिति में सिर्फ चार सांसद हैं, जिनमें इजराइली गुप्तचर एजेंसी मोसाद के पूर्व उप प्रमुख रह चुके बराक, इजराइल सैन्य खुफिया विभाग में सेवा दे चुके एली अविदार आदि शामिल हैं।

पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, नेताओं और अन्य लोगों पर भारत सहित विभिन्न देशों में कथित तौर पर पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किये जाने से निजता के मुद्दे को लेकर चिंता पैदा हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल