लाइव न्यूज़ :

पीडीएम नेताओं ने रावलपिंडी की ओर मार्च किया तो उन्हें ‘चाय-पानी’ पेश करेंगे: पाकिस्तानी सेना

By भाषा | Updated: January 11, 2021 23:42 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 जनवरी पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के नेता यदि रावलपिंडी की ओर मार्च करते हैं तो ‘चाय पानी’ की पेशकश के साथ उनका ध्यान रखा जाएगा। सेना ने प्रवक्ता ने सोमवार को यह बात ही। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि सेना राजनीतिक मामलों में दखल नहीं देगी।

सेना के मीडिया शाखा- इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने रावलपिंडी में संवाददाता सम्मेलन के दौरान ये बातें कहीं, जहां पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय स्थित है।

प्रवक्ता ने पीडीएम के रावलपिंडी मार्च के लेकर खतरे के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''मुझे नहीं लगता कि उनके रावलपिंडी आने का कोई कारण है। अगर वे आना चाहते हैं तो हम उन्हें चाय-पानी पेश करेंगे और उनका ध्यान रखेंगे। इससे ज्यादा मैं और क्या कह सकता हूं?''

कुछ दिन पहले पीडीएम के अध्यक्ष मौलाना फज्लुर्रहमान ने सेना की ओर इशारा करते हुए कहा था कि विपक्षी गठबंधन के आंदोलन के निशाने पर अब केवल प्रधानमंत्री इमरान खान नीत सरकार ही नहीं बल्कि ''उनके समर्थक'' भी होंगे। उन्होंने रावलपिंडी की ओर संभावित मार्च के भी संकेत दिये थे।

11 विपक्षी दलों के गठबंधन पीडीएम का गठन राजनीति में पाकिस्तानी सेना के दखल और ''चुनाव में धोखाधड़ी कर'' इमरान खान को ''कठपुतली'' प्रधानमंत्री बनाने के खिलाफ किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?