लाइव न्यूज़ :

फिरौती का भुगतान करना ‘‘सबसे कठिन फैसलों’’ में से एक था: सीईओ

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:04 IST

Open in App

वाशिंगटन, आठ जून (एपी) अमेरिका में पिछले महीने साइबर अपराधियों के निशाने पर आई ईंधन वितरण करने वाली सबसे बड़ी पाइपलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने कहा है कि फिरौती का भुगतान करना उनके ‘‘सबसे कठिन फैसलों’’ में से एक था।

गत सात मई को साइबर अपराधियों ने रैंसमवेयर द्वारा अमेरिका की सबसे बड़ी कोलोनियल पाइपलाइन के वितरण नेटवर्क को बाधित कर दिया था। इस पाइपलाइन से अमेरिका के दक्षिण पूर्व क्षेत्र में ईंधन वितरण किया जाता है।

रैंसमवेयर साइबर अपराधी दुर्भावनापूर्ण उद्देश्यों के लिए तैयार करते हैं। ये एक तरह के साफ्टवेयर होते हैं, जो ईमेल या अन्य जरिये से कंप्यूटर में डाल दिए जाते हैं।

कोलोनियम पाइपलाइन के सीईओ जोसेफ ब्लॉन्ट मंगलवार को सीनेट होमलैंड सुरक्षा समिति का सामना करेंगे और इसके समक्ष अपना पक्ष रखेंगे कि ईंधन किल्लत को खत्म करने के लिए हैकरों को फिरौती देने संबंधी उनका फैसला सही कदम था।

ईंधन कंपनी कोलोनियल पाइलाइन ने साइबर अपराध से जुड़े गिरोह को 4.4 मिलियन डॉलर की फिरौती दी थी। अमेरिकी न्याय विभाग ने खुलासा किया कि फिरौती की अधिकतर राशि को बरामद कर लिया गया है।

ब्लॉन्ट ने कहा, ‘‘यह मेरे जीवन के सबसे कठिन निर्णयों में से एक था। उस समय, मैंने इस जानकारी को अपने पास रखा था क्योंकि हम परिचालन सुरक्षा के बारे में चिंतित थे। लेकिन मेरा मानना है कि इस स्थिति में जितनी जल्दी हो सके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बहाल करना देश के लिए सही काम था।’’

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) इस मामले की जांच कर रही है और साइबर हमले के लिए साइबर अपराधियों के रूस के एक गिरोह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला