लाइव न्यूज़ :

पाक सेना द्वारा 1971 में मारे गए लाखों लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करें: तिरुमूर्ति

By भाषा | Updated: December 9, 2020 13:26 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, नौ दिसंबर संयुक्त राष्ट्र में बुधवार को मनाए गए ‘अंतरराष्ट्रीय नरसंहार पीड़ित दिवस’ के दौरान भारत ने 1971 में मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तान की सेना और धार्मिक मिलिशिया द्वारा मारे गए तीस लाख लोगों और बलात्कार का शिकार हुईं हजारों महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया और इसे ‘‘मानव इतिहास की सबसे भयावह घटना’’ बताया।

पाकिस्तान की सेना ने 1971 में 25 मार्च की आधी रात को पूर्ववर्ती पूर्वी पाकिस्तान में अचानक धावा बोल दिया था जो युद्ध की शुरुआत थी। 16 दिसंबर को पाकिस्तान के हार स्वीकार कर लेने और ढाका में बंगाली स्वतंत्रता सेनानियों एवं भारतीय सेना के समक्ष बिना शर्त आत्मसमर्पण करने के साथ युद्ध का अंत हुआ था।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक नौ महीने चली जंग में 30 लाख लोग मारे गए थे।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने हैशटैग ‘प्रिवेंट जेनोसाइड’ के साथ ट्वीट किया, ‘‘नौ दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र का अंतरराष्ट्रीय नरसंहार पीड़ित दिवस है, 1971 में हुए मानव इतिहास के सबसे भयावह घटनाक्रम में पाकिस्तानी सेना और धार्मिक मिलिशिया द्वारा पूर्ववर्ती पूर्वी पाकिस्तान में मारे गए 30 लाख लोगों और बलात्कार की शिकार हुईं 2,00,000 या अधिक महिलाओं को आएं इस दिन श्रद्धांजलि देते हैं। काश ऐसा अब कभी न हो।’’

नरसंहार के अपराध के पीड़ितों की स्मृति एवं सम्मान में तथा इस अपराध की रोकथाम के लिए नौ दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

संरा महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि नरसंहार सबसे घृणित अपराधों में से है। उन्होंने कहा, ‘‘यह साझा बुनियादी मूल्यों पर हमला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल