लाइव न्यूज़ :

उड़ान में कोविड-19 से संक्रमित पायी गयी यात्री, खुद ही तीन घंटे शौचालय में रही बंद

By भाषा | Updated: December 31, 2021 16:09 IST

Open in App

न्यूयॉर्क (अमेरिका), 31 दिसंबर अमेरिका की एक महिला शिकागो से आइसलैंड की उड़ान में आधे रास्ते में पहुंचने पर कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद तीन घंटे तक विमान के शौचालय में अलग-थलग रही। मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी दी गयी है।

डब्ल्यूएबीसी-टीवी की एक खबर के अनुसार, मिशिगन की एक शिक्षिका मारिसा फोतियो ने बताया कि 19 दिसंबर को उड़ान के दौरान आधे रास्ते में उनके गले में दर्द होने लगा तो वह रैपिड कोविड जांच करने के लिए शौचालय गयीं। जांच में वह संक्रमित पायी गयीं।

फोतियो ने बताया कि विमान में सवार होने से पहले उन्होंने दो पीसीआर जांच और करीब पांच रैपिड जांच कराई थीं और किसी में भी वह संक्रमित नहीं पायी गयीं। लेकिन एक घंटे बाद और विमान में आधे रास्ते में उन्हें गले में तकलीफ महसूस होने लगी।

फोतिया ने कोविड-19 रोधी टीके की पूरी खुराक और बूस्टर खुराक भी ले रखी है। वह लगातार जांच करती रहती हैं क्योंकि वह टीके की खुराक न लेने वाले लोगों के साथ काम करती हैं। जब अटलांटिक महासागर पर उड़ान भर रहे विमान के शौचालय में उन्होंने रैपिड कोविड जांच के नतीजे देखे तो वह घबरा गयीं।

खबर के अनुसार, विमान में एक सहायिका ने उन्हें समझाया और उनकी घबराहट दूर करने की कोशिश की। उसने फातियो को बताया कि वह उनके लिए किसी जगह पर अकेली सीट का इंतजाम करने की कोशिश कर सकती है लेकिन विमान सवारियों से भरा हुआ था।

फोतियो ने कहा, ‘‘जब वह वापस आयी और मुझे कहा कि उन्हें बैठाने की उचित जगह नहीं मिल पायी है तो मैंने शौचालय में अलग-थलग रहना ही मुनासिब समझा क्योंकि मैं विमान में सवार अन्य लोगों के संपर्क में नहीं आना चाहती थी।’’

हवाईअड्डे पर पहुंचने पर फोतियो की रैपिड और पीसीआर जांच की गयी जिसमें वह संक्रमित पायी गयीं। इसके बाद उन्हें एक होटल ले जाया गया जहां वह 10 दिनों तक पृथक वास में रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला