लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में यात्री विमान लापता, 62 लोग थे सवार, तलाश अभियान में जुटे दर्जन भर पोत

By भाषा | Updated: January 10, 2021 00:16 IST

Open in App

जकार्ता, नौ जनवरी (एपी) इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से घरेलू उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद शनिवार को श्रीविजय एयर के एक यात्री विमान का संपर्क हवाई यातायात नियंत्रक (एयर ट्रैफिक कंट्रोलर) से टूट गया। विमान में 62 लोग सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री बुदि करया सुमादी ने कहा कि उड़ान संख्या 'एसजे182' ने एक घंटे देरी से स्थानीय समयानुसार अपराह्न 2:36 बजे उड़ान भरी थी, जिसका करीब चार मिनट बाद रडार से संपर्क टूट गया। इससे पहले पायलट ने 29,000 फुट की ऊंचाई पर जाने के लिए हवाई यातायात नियंत्रक से संपर्क किया था।

एयरलाइन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, विमान ने जकार्ता से पोंटियानक के लिए उड़ान भरी थी, जो इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप स्थित पश्चिम कालीमंतन प्रांत की राजधानी है। इस उड़ान की अवधि करीब 90 मिनट थी। विमान में 50 यात्रियों के अलावा चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। सभी इंडोनेशिया के नागरिक हैं।

मंत्री ने कहा कि उत्तरी जकार्ता में द्वीपों की श्रृंखला ''थाउजैंड द्वीप समूह'' के लानचांग एवं लाकी द्वीप के मध्य विमान की खोज एवं बचाव अभियान के तहत चार युद्धपोत समेत करीब दर्जन भर पोत को तैनात किया गया है।

जकार्ता से पोंटियानक जाने वाले विमान की अधिकतर यात्रा जावा समुद्र के ऊपर से होकर गुजरती है। अब तक लापता विमान के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।

वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ''थाउजैंड द्वीप समूह'' में मछुआरों ने शनिवार दोपहर धातु के कुछ टुकड़े तैरते देखे, जिनके बारे में माना जा रहा है कि ये विमान के हिस्से हो सकते हैं।

राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के उप प्रमुख बाम्बांग सुरयो अजि ने कहा कि बचाव दल ने मछुआरों से विमान के कथित मलबे एवं कुछ कपड़ों को एकत्र किया है, जिन्हें राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति को सौंपा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या ये चीजें लापता विमान से संबंधित हैं?

वहीं, बचाव एवं तलाशी अभियान में जुटे एक पोत के कमांडर ने बताया कि मछुआरों को तार एवं धातु के टुकड़े पानी में मिले हैं।

उन्होंने कहा, '' मछुआरों ने हमें बताया कि उन्हें तूफान जैसी बेहद तेज आवाज सुनाई दी और उसके बाद उन्हें ये चीजें मिली।''

साथ ही स्थानीय मीडिया ने दावा किया कि मछुआरों को जहां से ये चीजें मिली, उसी स्थान के पास कुछ तेल (ईंधन) भी पाया गया है।

लानचांग द्वीप के मछुआरे सोलिहिन ने कहा कि उसने और उसके एक अन्य साथी ने जहां वह मौजूद थे, उससे करीब 30 मीटर की दूरी पर एक धमाके की आवाज सुनी।

उन्होंने कहा, '' हमें लगा कि यह कोई बम या सुनामी है क्योंकि तेज धमाके के बाद हमें समुद्र की ऊंची लहरें दिखाई दीं। वहां काफी तेज बारिश हो रही थी और मौसम भी बेहद खराब था इसलिए आसपास साफ तौर पर देखने में परेशानी आ रही थी। हालांकि, हमने तेज धमाके की आवाज के बाद ऊंची लहरें देखीं। बाद में हम अपनी नौका के पास विमान का मलबा और विमान का ईंधन देखकर चौंक गए।''

अजि ने कहा कि विमान से कोई रेडियो सिग्नल प्राप्त नहीं हो पाए थे। यह 26 साल पुराना विमान था।

उन्होंने कहा कि उनकी एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि विमान के आपातकालीन ट्रांसमीटर से कोई सिग्नल क्यों प्राप्त नहीं हो पाए थे, ताकि ये पुष्टि की जा सके कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, अथवा नहीं।

इस बीच, श्रीविजय एयर के अध्यक्ष जेफरसन इरविन ने संवाददाताओं से कहा कि विमान उड़ने भरने के लिए पूरी तरह सुरक्षित था।

उन्होंने दावा किया कि इससे पहले दिन में विमान ने पोंटियानक और पांग्कल पिनांग शहर के लिए उड़ान भरी थी।

जेफरसन ने यह भी कहा कि विमान ने खराब मौसम के चलते देरी से उड़ान भरी थी ना कि किसी अन्य खराबी के चलते।

टीवी चैनलों की फुटेज में जकार्ता और पोंटियानक हवाईअड्डे पर विमान में सवार यात्रियों के परिजन एवं मित्र रोते-बिलखते और प्रार्थना करते देखे गए।

शिकागो की कंपनी बोइंग ने ट्विटर पर कहा कि वह घटना से अवगत है और परिस्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।

साथ ही कहा, '' हम और अधिक सूचना एकत्र करने को लेकर कार्य कर रहे हैं।''

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2018 में जकार्ता से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही लायन एयर का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 189 लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को लापता हुआ विमान स्वचालित उड़ान संचालन प्रणाली से लैस नहीं है, जो कि लायन एयर के विमान की दुर्घटना में अहम वजह रहा था।

श्रीविजय एयर इंडोनेशिया की किफायती उड़ान सेवाओं में शामिल है, जोकि दर्जनों घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब