लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आंशिक लॉकडाउन लागू किया गया

By भाषा | Updated: March 29, 2021 17:05 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 29 मार्च पाकिस्तान के अधिकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण की दर तेजी से बढ़ने और इसके 11 प्रतिशत के पार पहुंचने के बाद राजधानी इस्लामाबाद तथा देश के अन्य अति-संवेदनशील इलाकों में सोमवार को आंशिक लॉकडाउन लागू कर दिया।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों फिर से उछाल देखा जा रहा है। अधिकारियों ने का कहना है कि हालात पिछले साल महामारी फैलने के समय से भी ज्यादा बुरे हैं।

अधिाकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये सोमवार को पूर्वी पंजाब प्रांत के अति संवेदनशील इलाकों में एक अप्रैल से दो सप्ताह का आंशिक लॉकडाउन लगाने का भी ऐलान किया था।

पाकिस्तान सरकार पहले से ही बुरे दौर से गुजर रही अपनी अर्थव्यवस्था को और नुकसान होने से बचाने के लिये अब तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू करने से बचती रही है।

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,525 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 41 रोगियों की मौत हुई है।

पाकिस्तान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 659,116 मामले सामने आ चुके हैं। महामारी से 14,256 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला