लाइव न्यूज़ :

रोम में टाइबर नदी पर बने ऐतिहासिक पुल का एक हिस्सा आग से तबाह

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:05 IST

Open in App

रोम, तीन अक्टूबर (एपी) इटली में रोम के टाइबर नदी पर बने ऐतिहासिक पुल का एक हिस्सा रविवार सुबह आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गया। यह आग गैस कनस्तर में विस्फोट होने के कारण लगी।

दमकलकर्मियों ने बताया कि शनिवार आधी रात से पहले ओस्टेइंसे के निकट आग लगी और तड़के चार बजे उन्होंने आग पर काबू पा लिया।

इटली की सरकारी टेलीविजन ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर नदी किनारे बने तीन नाइट क्लब को खाली कराया गया।

माना जा रहा है कि पुल के निकट नदी तट पर अस्थायी निवास बना कर रह रहे बेघर लोगों में से एक की झुग्गी में आग लगी और बाद में यह फैल गई। रेडियो स्टेशन ने बताया कि अधिकारियों का मनना है कि खाना बनाने वाले सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगी।

इस घटना में पुल का एक हिस्सा टूट कर नदी में गिर गया।

दमकलकर्मियों ने ट्वीट करके बताया कि पुल का इस्तेमाल अब खतरनाक हो सकता है। उन्होंने पुल की मरम्मत का काम पूरा होने तक इसके नीचे से किसी भी प्रकार की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि देश के लोग इसे ‘आयरन ब्रिज’ कहते हैं और पहले यह रेलवे पुल हुआ करता था, बाद में इस पुल में ढांचे में बदलाव कर कार और पैदल यात्रियों के इस्तेमाल योग्य भी बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला