लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के बंदरगाह पर मालवाहक जहाज का एक हिस्सा डूबा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 16:07 IST

Open in App

कोलंबो, दो जून श्रीलंका के मुख्य बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज बुधवार को डूबने लगा है जिससे द्वीपीय राष्ट्र में पर्यावरण को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं क्योंकि इसके ईंधन टैंक में अभी भी कई सौ टन तेल है। इस जहाज पर सिंगापुर का झंडा लगा है।

रासायनिक सामग्रियों से लदे इस जहाज में पिछले दिनों आग लग गई थी। भारत और श्रीलंका के अग्निशमन दलों के सदस्यों के जहाज ‘एमवी एक्सप्रेस पर्ल’ पर बचाव के लिए पहुंचने और 12 दिनों के बाद आग को बुझा लेने के एक दिन बाद इस जहाज का पिछला हिस्सा पानी में डूबने लगा है।

श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता इंडिका डी सिल्वा ने कहा कि जहाज का पिछला हिस्सा डूब रहा है। यह जहाज उस वक्त डूबने लगा जब बचाव दल सुरक्षा कारणों से इसे किनारे लाने में जुटे हुए थे।

गुजरात के हजीरा से कोलंबो बंदरगाह तक सौंदर्य प्रसाधनों के लिए रसायनों और कच्चे माल की एक खेप लेकर आए मालवाहक जहाज में 20 मई को कोलंबो बंदरगाह के पास आग लग गई। इसी जगह पर जहाज ने लंगर डाला था।

इसके टैंक में 325 मीट्रिक टन ईंधन के अलावा, 1,486 कंटेनर भी थे जिसमें लगभग 25 टन खतरनाक नाइट्रिक एसिड था।

श्रीलंकाई पर्यावरणविदों ने इसे देश के इतिहास में सबसे गंभीर पारिस्थितिक आपदाओं में से एक बताया है और समुद्री जीवन और मछली पकड़ने के कार्यों के लिए संभावित खतरे की चेतावनी दी है।

भारत ने 25 मई को आग बुझाने में श्रीलंकाई नौसेना की मदद करने के लिए आईसीजी वैभव, आईसीजी डोर्नियर और टग वाटर लिली को रवाना किया था। प्रदूषण से निपटने के लिए भारत का एक विशेष पोत ‘समुद्र प्रहरी’ भी 29 मई को वहां पहुंचा था।

जहाज के चालक दल के सभी 25 सदस्यों को 21 मई को बचाया गया था। इनमें भारत, चीन, फिलीपीन और रूस के नागरिक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा