लाइव न्यूज़ :

किर्गिस्तान में संसदीय चुनाव, राष्ट्रपति की ताकत बढ़ने का अनुमान

By भाषा | Updated: November 28, 2021 15:04 IST

Open in App

मॉस्को, 28 नवंबर (एपी) किर्गिस्तान में रविवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। यह चुनाव पूर्व सोवियत मध्य एशियाई देश की सरकार को जबरन बदलने के बाद हो रहा है।

माना जा रहा है कि इस चुनाव से राष्ट्रपति सादिर झापरोव की सत्ता पर और पकड़ मजबूत होगी। वह इस साल जनवरी में भारी विरोध प्रदर्शन के बाद पूर्व राष्ट्रपति के पदच्युत होने के बाद सत्ता पर काबिज हुए थे।

किर्गिस्तान की सीमा चीन से लगती है और यहां की आबादी 65 लाख है। यह रूस के प्रभुत्व वाले आर्थिक और सुरक्षा गठबंधन का सदस्य है।

झापरोव ने राष्ट्रपति बनने के बाद नए संविधान के लिए जनमत संग्रह को आगे बढ़ाया था जिसमें संसद की शक्तियों में कटौती कर राष्ट्रपति की ताकत को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने का प्रावधान है। इसमें ससंद की सीटों को 120 से घटाकर 90 करने और राष्ट्रपति को न्यायधीशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुख की नियुक्त का अधिकार दिया गया है।

मतदान से पहले देश में तनाव बढ़ गया है। झापरोव ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर उनका तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया है और चेतावनी दी है कि जो चुनाव के बाद दंगे की कोशिश करेगा उसे अभियोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला