लाइव न्यूज़ :

बुल्गारिया में संसदीय चुनाव : कोविड के मामलों में वृद्धि के बीच सात महीने में तीसरी बार होगा मतदान

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:22 IST

Open in App

सोफिया (बुल्गारिया), 12 नवंबर (एपी) बुल्गारिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच संसदीय चुनाव के लिए मतदाता, सात महीने में तीसरी बार रविवार को मतदान करेंगे। अप्रैल और फिर जुलाई में हुए चुनाव में स्थिर सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के बाद इस महीने फिर से चुनाव होंगे।

इस बार मतदाताओं के सामने न केवल राजनीतिक गतिरोध को तोड़ने की चुनौती होगी बल्कि नए राष्ट्रपति का चुनाव भी किया जाएगा। बुल्गारिया, यूरोपीय संघ के सदस्यों में सबसे गरीब देश है और राजनीतिक अस्थिरता के कारण यहां की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

देश में 67 लाख से ज्यादा मतदाता हैं लेकिन चुनाव विश्लेषकों का मानना है कि उनमें से बहुत से लोग कोविड-19 के मामलों और इससे होने वाली मौत के मामलों की संख्या में वृद्धि के चलते अपने घर से बाहर नहीं निकलना चाहेंगे।

बुल्गारिया में बृहस्पतिवार को महामारी के कारण रोजाना होने वाली मौत की सबसे ज्यादा संख्या दर्ज की गई। जोन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, देश में प्रति दस लाख पर होने वाली मौत की संख्या का औसत पिछले सात दिन में 24.13 रहा जो कि यूरोपीय संघ के 3.1 के औसत से ज्यादा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला