लाइव न्यूज़ :

जॉनसन को नए स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल कर को संसद की मंजूरी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:02 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, नौ सितंबर ब्रिटेन की संसद ने अपनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) और सामाजिक देखभाल सेवाओं को निधि देने के लिए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सरकार की नई कर योजना को मंजूरी दे दी है।

हाउस ऑफ कॉमन्स ने देश भर में कर्मचारियों और नियोक्ताओं पर नया 1.25 प्रतिशत कर लगाने के लिए प्रस्तावित ‘स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल कर’ का समर्थन करने के लिए बुधवार शाम को 248 के मुकाबले 319 मत दिए। यह कर योजना अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी।

कंपनियों के लिए लाभांश दर भी उसी राशि के हिसाब से बढ़ेगी, जिसे जॉनसन ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य द्वारा वित्त पोषित एनएचएस को पहले के मानक तक लाने वाली योजना के रूप में वर्णित किया है। इससे स्वास्थ्य और देखभाल की लागत के लिए वार्षिक 12 अरब अतिरिक्त ग्रेट ब्रिटेन पाउंड जुटने की उम्मीद है।

यह कदम सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के केंद्रीय चुनाव घोषणापत्र के वादों में से एक को तोड़ता है, इसलिए जॉनसन के कई टोरी (कंजर्वेटिव पार्टी) सांसदों को नाराज कर दिया है।

हालांकि, इस कदम से हाउस ऑफ कॉमन्स में मतदान के दौरान सांसदों के भीतर एक बड़ा विद्रोह पैदा होने की उम्मीद नहीं थी लेकिन एस्थर मैकवी, सर क्रिस्टोफर चोप और सर जॉन रेडवुड सहित पांच कंजर्वेटिव सांसदों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया और 37 अन्य ने मतदान नहीं किया।

जॉनसन ने योजना रखते वक्त इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, “कोई कंजर्वेटिव सरकार कभी कर नहीं बढ़ाना चाहती लेकिन मैं इमानदारी से स्वीकार करता हूं कि यह घोषणापत्र के वादे को तोड़ता है लेकिन मैं ऐसा किसी हल्के मकसद से नहीं कर रहा हूं। वैश्विक महामारी किसी के घोषणा-पत्र में नहीं थी। मेरे विचार में इस देश के लोग समझते होंगे कि उनकी सरकार कितने कर्ज में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब