लाइव न्यूज़ :

पेरिस फैशन वीक का इस महीने डिजिटल तरीके से होगा आयोजन

By भाषा | Updated: January 11, 2021 16:27 IST

Open in App

पेरिस, 11 जनवरी (एपी) पेरिस फैशन वीक के आयोजन को लेकर अटकलों को दूर करते हुए फ्रांस में फैशन क्षेत्र की नियामक संस्था ने कहा कि इस महीने पेरिस में पुरुषों के फैशन शो का आयोजन होगा लेकिन इसमें दर्शकों की भागीदारी नहीं होगी।

‘फेडरेशन डे ला हौटे कोट्यूर’ ने कहा कि पुलिस के निर्देश के कारण इस बार परिधान निर्माताओं को अतिथियों को आमंत्रित करने की अनुमति नहीं होगी।

फेडरेशन ने समाचार एजेंसी को एक बयान में सोमवार को कहा, ‘‘हम पुष्टि करते हैं कि पेरिस फैशन वीक के आयोजन में दर्शकों की भागीदारी नहीं होगी’। परिधान पेश करने वाली कंपनियां मॉडलों के कैटवॉक के शो का डिजिटल तरीके से प्रसारण कर सकती हैं।

पेरिस में लॉकडाउन लागू नहीं है लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर आवाजाही पर कुछ बंदिशें लागू हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू नियमों को नहीं मानने पर छह महीने की जेल की सजा का भी प्रावधान किया गया है।

फ्रांस में दूसरा लॉकडाउन 15 दिसंबर को खत्म हुआ था लेकिन रेस्तरां, बार, सिनेमा हॉल, थिएटर और संग्रहालय बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल