लाइव न्यूज़ :

पेरिस जलवायु समझौते के पांच साल पूरे, वैश्विक नेता डिजिटल माध्यम से मिलेंगे

By भाषा | Updated: December 12, 2020 17:33 IST

Open in App

पेरिस, 12 दिसंबर (एपी) फ्रांस की राजधानी पेरिस में जलवायु को लेकर हुए समझौते की पांचवी वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को विश्व के नेता डिजिटल माध्यम से मिलेंगे।

इस समझौते का लक्ष्य वैश्विक तापमान को बढ़ने से रोकना है जिसके मानवजाति के लिए विशानकारी परिणाम हो सकते हैं।

कार्यक्रम की मेजबानी फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, चिली और संयुक्त राष्ट्र कर रहे हैं, जिसमें 70 से अधिक देशों के राष्ट्र प्रमुख हिस्सा लेंगे और ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन को कम करने के लिए अपने प्रयासों को तेज़ करने का संकल्प लेंगे।

ग्रीनहाउस गैस ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ाती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से रखी गई प्रतिबद्धताओं ने जलवायु परिवर्तन पर दीर्घकालिक दृष्टिकोण में सुधार किया है।

मगर एमेजन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के जंगलों में आग लगना, बांग्लादेश एवं पूर्वी अफ्रीका में बाढ़ आना तथा आर्कटिक में रिकार्ड तापमान पूर्व औद्योगिक काल से तापमान के 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के प्रभाव को रेखांकित करता है।

पेरिस समझौते का लक्ष्य इस सदी के अंत तक ग्लोबल वार्मिंग को दो डिग्री सिल्सियस के अंदर रोकना है, आदर्श रूप से 1.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा न हो।

अमेरिका, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन काल में पेरिस समझौते से अलग हो गया था। वह इस कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेगा। मगर अमेरिका के कई गवर्नर और कारोबारी नेता जैसे एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कूक, कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना