लाइव न्यूज़ :

पेरिस: परेड के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, फीका पड़ गया राष्ट्रीय दिवस का जश्न

By भाषा | Updated: July 15, 2019 00:53 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने रविवार को वार्षिक बैस्टील दिवस परेड में यूरोपीय सैन्य सहयोग का प्रदर्शन किया लेकिन परेड के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटा ने शॉन्ज-एलिसीज पर मैक्रों के साथ परेड देखी।

Open in App

पेरिस, 14 जुलाई (एएफपी): फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने रविवार को वार्षिक बैस्टील दिवस परेड में यूरोपीय सैन्य सहयोग का प्रदर्शन किया लेकिन परेड के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटा ने शॉन्ज-एलिसीज पर मैक्रों के साथ परेड देखी। इनके अलावा परेड में नौ और यूरोपीय सेनाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। हालांकि फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस का जश्न परेड के बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों से थोड़ा फीका पड़ गया। इस झड़प से इस वर्ष की शुरूआत में हुए ‘‘येलो वेस्ट’’ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की यादें ताजा हो गईं।

पुलिस ने शॉन्ज-एलिसीज से प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बैरियर तोड़ दिये और कूड़ेदान और सचल शौचालयों को आग लगा दी। इससे पहले परेड बिना किसी बाधा के सम्पन्न हुई। परेड में सशस्त्र बलों के 4300 से अधिक सदस्यों ने मार्च किया। मैक्रों ने फ्रांस के चीफ आफ स्टाफ जनरल फ्रांकोई लिकोंत्रे के साथ एक खुली कमान कार से परेड का निरीक्षण किया। सूत्रों ने बताया कि आंदोलन के दो प्रमुख सदस्यों जेरोम रोड्रिग्स और मैक्सिम निकोली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

पेरिस के पदाधिकारियों ने कहा कि झड़प से पहले 152 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया था। परेड का एक आकर्षण फ्रांसीसी आविष्कारक एवं उद्यमी फ्रैंकी जपाटा द्वारा अपने अत्याधुनिक फ्लाईबोर्ड का प्रदर्शन रहा। मैक्रों ने फ्रांस 2 टेलीविजन से कहा, ‘‘सेना बदल रही है। यह हमारे सैनिकों, हमारी संप्रभुता और हमारी स्वतंत्रता के लिए आधुनिक बन रही है।’’

यूरोपीय रक्षा सहयोग मैक्रों की प्रमुख विदेशी नीति के उद्देश्यों में से एक है। 2017 की परेड में मैक्रों के विशिष्ट अतिथि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थे। हालांकि उसके बाद अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते और ईरान परमाणु समझौते से हटने, डिजिटल कंपनियों पर कर के लिए फ्रांस के नये कानून को लेकर अमेरिका और फ्रांस के बीच संबंधों में थोड़ी खटास आयी है। कार्यक्रम के बाद मर्केल ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘परेड यूरोपीय रक्षा नीति के लिए अच्छा संकेत थी’’ और जर्मनी इसमें शामिल होकर ‘‘सम्मानित’’ है।

ब्रिटेन..फ्रांस रक्षा सहयोग के प्रतीक के तौर पर परेड में दो ब्रिटिश चिनूक हेलीकाटरों ने उड़ान भरी। ब्रिटेन ने अफ्रीकी साहेल क्षेत्र में फ्रांस के अभियान के लिए तीन विमान और 100 कर्मी तैनात किये हैं। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे के इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद थी लेकिन उनके स्थान पर ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री डेविड लिडिंग्टन ने किया।

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा