लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार के जुर्म में जेल में बंद दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून को क्षमादान

By भाषा | Updated: December 24, 2021 10:33 IST

Open in App

सियोल, 24 दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया की सरकार ने कहा है कि वह भ्रष्टाचार और अन्य अपराधों के जुर्म में जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे को विशेष क्षमादान देगा।

न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि पार्क को क्षमादान देने का मकसद अतीत की खाइयों को पाटना और कोरोना वायरस संक्रमण के मुश्किल वक्त में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।

मंत्रालय ने कहा कि 69 वर्षीय पार्क उन 3,094 लोगों में शामिल हैं जिन्हें 31 दिसंबर को क्षमादान दिया जाना है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘हमें अतीत की पीड़ाओं को भूलकर एक नए युग की शुरुआत करनी चाहिए। अतीत में ही उलझे रहकर एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने के बजाय देश के भविष्य के लिए अपनी पूरी क्षमता को साथ मिल कर सही दिशा में लगाने का समय आ गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून के मामले में, हमने इस तथ्य पर विचार किया कि लगभग पांच साल जेल में रहने के कारण उनका स्वास्थ्य काफी खराब हो गया है।’’

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के मामले में पार्क के खिलाफ कई महीनों तक देश में प्रदर्शन हुए थे और इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। पूर्व राष्ट्रपति को 2017 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जनवरी 2021 में देश के उच्चतम न्यायालय ने पूर्व राष्ट्रपति की 20 साल की सजा को बरकरार रखने का फैसला सुनाया था।

पार्क, दिवंगत राष्ट्रपति पार्क चुंग ही की बेटी हैं और वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला