लाइव न्यूज़ :

पंडोरा पेपर्स : श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने भ्रष्टाचार रोधी आयोग को जांच करने को कहा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 15:37 IST

Open in App

कोलंबो, छह अक्टूबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बुधवार को पंडोरा पेपर्स यानी वित्तीय दस्तावेजों के अभूतपूर्व रूप से लीक होने पर विदेशों में खाता रखने के आरोपियों की जांच के लिए देश के भ्रष्टाचार रोधी आयोग के लिए एक माह की समय सीमा तय की है।

पंडोरा पेपर्स में विश्व भर में उच्च पदों पर आसीन लोगों के गुप्त वित्तीय लेन-देन का खुलासा किया गया है।

विपक्ष के नेता सजीत प्रेमदास ने संसद को बताया कि पंडोरा पेपर्स में किए गए खुलासों की जांच होनी चाहिए और सरकार के सदस्यों को ऐसी निष्पक्ष जांच होने से रोकना नहीं चाहिए।

राष्ट्रपति राजपक्षे के प्रवक्ता किंग्सली रत्नानायके ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने आज सुबह रिश्वत एवं भ्रष्टाचार रोधी आयोग से पंडोरा पेपर्स में शामिल सभी श्रीलंकाई नगारिकों और उनके लेनदेन की जांच करने को कहा है तथा एक महीने के भीतर उन्हें रिपोर्ट देने को कहा है।’’

यह कदम तब उठाया गया है जब एक दिन पहले विपक्ष ने संसद में यह मुद्दा उठाया। राजपक्षे की रिश्तेदार निरुपमा राजपक्षे और उनके पति तिरुकुमार नादेसन का नाम पंडोरा पेपर्स में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल