लाइव न्यूज़ :

पैंडोरा पेपर्स : श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने भ्रष्टाचार रोधी आयोग को जांच करने को कहा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 15:43 IST

Open in App

कोलंबो, छह अक्टूबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बुधवार को पैंडोरा पेपर्स यानी वित्तीय दस्तावेजों के अभूतपूर्व रूप से लीक होने पर विदेशों में खाता रखने के आरोपियों की जांच के लिए देश के भ्रष्टाचार रोधी आयोग के लिए एक माह की समय सीमा तय की है।

पैंडोरा पेपर्स में विश्व भर में उच्च पदों पर आसीन लोगों के गुप्त वित्तीय लेन-देन का खुलासा किया गया है।

विपक्ष के नेता सजीत प्रेमदास ने संसद को बताया कि पैंडोरा पेपर्स में किए गए खुलासों की जांच होनी चाहिए और सरकार के सदस्यों को ऐसी निष्पक्ष जांच होने से रोकना नहीं चाहिए।

राष्ट्रपति राजपक्षे के प्रवक्ता किंग्सली रत्नानायके ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने आज सुबह रिश्वत एवं भ्रष्टाचार रोधी आयोग से पैंडोरा पेपर्स में शामिल सभी श्रीलंकाई नगारिकों और उनके लेनदेन की जांच करने को कहा है तथा एक महीने के भीतर उन्हें रिपोर्ट देने को कहा है।’’

यह कदम तब उठाया गया है जब एक दिन पहले विपक्ष ने संसद में यह मुद्दा उठाया। राजपक्षे की रिश्तेदार निरुपमा राजपक्षे और उनके पति तिरुकुमार नादेसन का नाम पैंडोरा पेपर्स में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल