लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की वजह से ‘पाम स्प्रिंग्स फिल्म फेस्टिवल’ रद्द

By भाषा | Updated: December 30, 2021 11:09 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 30 दिसंबर अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर ‘पाम स्प्रिंग्स फिल्म फेस्टिवल-2022’ रद्द कर दिया गया।

बुधवार को पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म सोसाइटी ने इस घोषणा से संबंधित बयान जारी किया। बयान में कहा गया, ‘‘ कोविड-19 के मामलों में मौजूदा वृद्धि को देखते हुए पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल सोसाइटी अगले साल 7-17 जनवरी के बीच आयोजित होने वाले फिल्म महोत्सव को रद्द करने की घोषणा करती है।’’

‘वैराइटी’ की खबर के अनुसार, सोसाइटी ने इससे पहले सितारों से सजे पुरस्कार समारोह को भी रद्द कर दिया था। इस संस्था ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए फिल्म महोत्सव को रद्द करना ‘सबसे जिम्मेदारी वाला’ फैसला है क्योंकि वे फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और कर्मचारियों की सुरक्षा चाहते हैं।

अमेरिका में ओमीक्रोन स्वरूप की वजह से कोविड-19 के दैनिक मामले औसतन 2,65,000 से ज्यादा सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं