लाइव न्यूज़ :

वेस्ट बैंक में प्रदर्शन के दौरान इजराइली सैनिकों की गोली से फलस्तीनी युवक की मौत

By भाषा | Updated: May 29, 2021 09:34 IST

Open in App

यरूशलम,29 मई (एपी) इजराइल के कब्जे वाले वाले वेस्ट बैंक में रिहायशी इलाके में विस्तार के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान इजराइली सेना की गोलीबारी में शनिवार को फलस्तीन के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह प्रदर्शन बेइटा कस्बे के निकट एक चौकी बनाने के विरोध में हुआ। फलस्तीनी इसे इजराइल के भूमि हथियाने के प्रयास के तौर पर देख रहे हैं।

सैकड़ों की संख्या में लोग एक पहाड़ी पर इकट्ठा हो गए। बड़ी संख्या में फलस्तीनी युवाओं ने टायर जलाए और गोलियां, रबर की गोलियां तथा आंसू गैस के गोले दागने वाले सैनिकों पर उन्होंने पथराव किया ।

फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सेना की गोलीबारी में 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

इजराइली सेना ने इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।

यह संघर्ष इजराइल और फलस्तीन के विद्रोही संगठन हमास के बीच 11 दिन चले युद्ध के बाद हुआ है। एक सप्ताह पहले बंद हुई लड़ाई में 250 से अधिक लोग मारे गए जिनसे से अधिकतर लोग फलस्तीन से थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल