लाइव न्यूज़ :

इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में एक फलस्तीनी महिला की मौत

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:00 IST

Open in App

यरुशलम, 16 जून (एपी) इजराइली सेना की गोलीबारी में बुधवार को एक फलस्तीनी महिला की मौत हो गई। सेना का कहना है महिला ने वेस्ट बैंक निर्माण स्थल की निगरानी कर रहे सैनिकों के एक समूह में अपनी कार को टक्कर मारने की कोशिश की।

सेना ने एक बयान में कहा कि सैनिकों ने कार से बाहर निकलने और चाकू निकालने के बाद यरूशलम के उत्तर में हिज़्मेह में महिला पर गोलियां चला दीं। बयान में यह नहीं बताया गया कि महिला सैनिकों के कितनी करीब थी और सेना ने घटना की कोई फोटो या वीडियो जारी नहीं किया।

हाल के वर्षों में, इजराइल ने वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों और वहां रहने वाले लोगों के खिलाफ गोलीबारी, छुरा घोंपने और कार से हमला करने की घटनाएं देखी है। अधिकांश घटनाओं को फलस्तीनी लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है, जिनका संगठित आतंकवादी समूहों से कोई स्पष्ट संबंध नहीं है।

फलस्तीनी और इजराइली मानवाधिकार समूहों का कहना है कि सैनिक अक्सर अत्यधिक बल का प्रयोग करते हैं और हमलावरों को मारे बिना उन्हें रोक सकते हैं। कुछ मामलों में उनका कहना है कि निर्दोष लोगों की पहचान हमलावरों के रूप में की गई है और उन्हें गोली मार दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला