लाइव न्यूज़ :

यरुशलम में फलस्तीनी ने एक इजराइली की हत्या की, चार को घायल किया, हमलावर भी ढेर

By भाषा | Updated: November 21, 2021 15:30 IST

Open in App

यरुशलम, 21 नवंबर (एपी) यरुशलम में रविवार को पवित्र स्थल के प्रवेश द्वार के पास एक फलस्तीनी हमलावर ने गोलीबारी कर एक इजराइली नागरिक की हत्या कर दी और चार अन्य को घायल कर दिया। इजराइल की पुलिस ने फलस्तीनी हमलावर को मार गिराया।

पुलिस ने कहा कि यहूदियों और मुसलमानों के बीच पवित्र माने जाने वाले एक स्थल के प्रवेश द्वार के पास यह हमला हुआ। इस स्थल के आसपास दोनों पंथ के लोग रहते हैं। पूर्व में इस स्थान पर इजराइली नागरिकों और फलस्तीनियों के बीच हिंसक झड़पें हो चुकी हैं।

स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि तीन अन्य मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। यरुशलम के हदाशाह अस्पताल ने बताया कि एक व्यक्ति को गंभीर स्थिति में लाया गया था जिसकी मौत हो गई। फलस्तीनी हमलावर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मामूली रूप से घायल होने वाले दो लोग पुलिस अधिकारी थे और हमलावर की पहचान पूर्वी यरुशलम के निवासी के तौर पर हुई जिसकी उम्र 40-45 के बीच थी। इजराइल के लोक सुरक्षा मंत्री उमर बार लेव ने संवादददाताओं से कहा कि बंदूकधारी हमास की राजनीतिक इकाई का सदस्य था जो पूर्वी यरुशलम में शुआफत शरणार्थी शिविर में रहता था।

हमास ने एक बयान में हमले की सराहना की लेकिन घटना की जिम्मेदारी नहीं ली। हमास ने हमले को बहादुरी भरा अभियान बताया।

इजराइल में यूरोपीय संघ के राजदूत दिमितेर तानचेव ने एक बयान में ट्विटर पर कहा कि उनकी संवेदनाएं यरुशलम में कायराना हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ हैं। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि ‘‘हिंसा किसी भी चीज का जवाब नहीं है।’’

हालिया दिनों में गोलीबारी की यह दूसरी घटना थी। इससे पहले बुधवार को एक फलस्तीनी किशोर ने इजराइल की दो पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला किया था जिसके बाद उसे ढेर कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना