लाइव न्यूज़ :

सेना की चौकी पर हमले का प्रयास करने वाला फलस्तीनी हमलावर मार गिराया: इजराइली सेना

By भाषा | Updated: May 14, 2021 20:50 IST

Open in App

यरूशलम, 14 मई (एपी) इजराइल की सेना ने कहा कि विवादित क्षेत्र पश्चिम किनारा स्थित सेना की एक चौकी में अपनी कार से टक्कर मारने का प्रयास करने वाले एक फलस्तीनी हमलावर को एक सैनिक ने मार गिराया। संदिग्ध ने सैनिक को चाकू मारने की भी कोशिश की थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी एक व्यक्ति के मारे जाने की पुष्टि की है हालांकि इस घटना के बारे में और जानकारी नहीं दी। यह घटना शुक्रवार को पश्चिम किनारा के रामल्ला शहर के उत्तरी हिस्से में हुई।

अधिकार समूहों ने इजराइली सेना द्वारा फलस्तीनी लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में मार गिराने की पहले की घटनाओं के बारे शिकायत की है।

हाल के वर्षों में फलस्तीनियों द्वारा चाकू हमले, गोलीबारी और कार से कुचलने जैसे हमलों को अंजाम दिया गया है। ऐसे हमलों में कई इजराइली सैनिक तथा आम नागरिक मारे गए और कई घायल हो गए। पश्विम किनारा में सेना की चौकियों को अक्सर ऐसे हमलों का लक्ष्य बनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला