फलस्तीनी: इजराइल की ओर से बंधक बनाये गये 250 कैदी भूख हड़ताल पर

By भाषा | Updated: October 13, 2021 21:48 IST2021-10-13T21:48:21+5:302021-10-13T21:48:21+5:30

Palestinian: 250 prisoners taken hostage by Israel on hunger strike | फलस्तीनी: इजराइल की ओर से बंधक बनाये गये 250 कैदी भूख हड़ताल पर

फलस्तीनी: इजराइल की ओर से बंधक बनाये गये 250 कैदी भूख हड़ताल पर

रामल्ला, 13 अक्टूबर (एपी) इजराइल द्वारा बंधक बनाये गये कम से कम 250 फलस्तीनी कैदियों ने अलग-अलग कोठरियों में रखे जाने के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चरमपंथी ‘इस्लामिक जिहाद’ संगठन की अगुवाई में भूख हड़ताल ऐसे समय में हो रही है जब पिछले महीने उच्च सुरक्षा वाली एक जेल से छह कैदियों के भाग जाने के बाद इजराइल के हिरासत केंद्रों में तनाव बढ़ गया है।

इन छह कैदियों को कुछ सप्ताह के अंदर फिर पकड़ लिया गया था, लेकिन इससे इजराइली अधिकारियों के लिए असहज स्थिति पैदा हो गयी।

पश्चिम एशिया में संघर्ष के सिलसिले में इजराइल ने इस समय 4,600 से अधिक फलस्तीनियों को बंधक बना रखा है। कैदियों में इराजइलियों के खिलाफ जानलेवा हमलों के दोषी चरमपंथियों से लेकर राजनीतिक कार्यकर्ता तक हैं जिन्होंने प्रदर्शनों में भाग लिया। इनमें इजराइली सैनिकों पर पथराव करने वाले किशोर भी हैं।

कैदी खुद को राजनीतिक गुट की तौर पर संगठित रखते हैं और उन्होंने पिछले कुछ सालों में भूख हड़तालों तथा अन्य सामूहिक कार्रवाई के जरिये छूट प्राप्त की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Palestinian: 250 prisoners taken hostage by Israel on hunger strike

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे