लाइव न्यूज़ :

फलस्तीनी शासन के आलोचक की गिरफ्तारी के दौरान मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 13:03 IST

Open in App

यरुशलम, 24 जून (एपी) फलस्तीनी शासन के कटु आलोचक रहे एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार तड़के सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तारी के दौरान मौत हो गयी। उनकी संसदीय चुनाव लड़ने की मंशा थी लेकिन इस साल की शुरुआत में चुनाव रद्द कर दिए गए।

निजार बनात फलस्तीन अथॉरिटी (पीए) के कटु आलोचक थे जो इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों पर शासन करती है और उन्होंने पश्चिमी देशों से उसकी मदद रोकने की मांग की थी क्योंकि क्षेत्र में उसकी तानाशाही बढ़ती जा रही है और वह मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है।

हेबरोन राज्यपाल कार्यालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि जब फलस्तीनी बल बृहस्पतिवार तड़के उन्हें गिरफ्तार करने गए तो उनकी ‘‘सेहत बिगड़’’ गयी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मई की शुरुआत में बंदूकधारियों ने वेस्ट बैंक के हेबरोन शहर के समीप उनके घर पर गोलियां चलाई, हथगोले फेंके और आंसू गैस के गोले छोड़े। हमले के वक्त उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ घर के अंदर थी। उन्होंने हमले के लिए राष्ट्रपति महमूद अब्बास की फतह पार्टी को जिम्मेदार ठहराया था।

इस हफ्ते की शुरुआत में फलस्तीनी सुरक्षा बलों ने एक प्रतिष्ठित कार्यकर्ता को हिरासत में लिया था क्योंकि उसने फेसबुक पर पीए की आलोचना की थी।

हाल ही में एक सर्वेक्षण में दिखाया कि अब्बास के लिए समर्थन कम हो रहा है जिन्होंने 15 साल में पहली बार हो रहे चुनाव अप्रैल में रद्द कर दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल