लाइव न्यूज़ :

फलस्तीन ने इजराइल के साथ टीका समझौता रद्द किया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 00:08 IST

Open in App

यरूशलम, 18 जून (एपी) फलस्तीन प्राधिकरण (पीए) ने कुछ ही घंटों बाद वह समझौता रद्द कर दिया है जिसके तहत इजराइल ने शुक्रवार को कहा था कि वह कोविड-19 टीके की करीब 10 लाख खुराकें फलस्तीन भेजेगा । इसके बदले फलस्तीन इस साल बाद में टीके की इतनी ही खुराकें इजराइल को वापस करता।

फलस्तीन ने कहा कि इजराइल द्वारा वेस्ट बैंक के लिये जहाज में लादी जा रहीं खुराकों के इस्तेमाल की अवधि बहुत जल्दी खत्म होने वाली है और यह उनके मानकों को पूरा नहीं करती। इससे पहले इजराइल ने भी समझौते की घोषणा करते हुए कहा था कि जल्द ही इनके इस्तेमाल की अवधि खत्म हो जाएगी। हालांकि उसने इसकी तिथि के बारे में नहीं बताया था।

इजराइल अपनी आबादी के 85 प्रतिशत वयस्कों का टीकाकरण कर पांबदियों को हटा चुका है, लेकिन वह टीके की खुराकें वेस्ट और गाजा में रह रहे 45 लाख फलस्तीनियों से साझा नहीं करने पर आलोचना का सामना कर रहा था।

इस समझौते की घोषणा रविवार को सत्ता संभालने वाली इजराइल की नयी सरकार ने की थी। इजराइली सरकार ने कहा कि वह फाइजर टीके की खुराक फलस्तीन प्राधिकरण को देगा जिनके इस्तेमाल की मियाद (एक्सपायरी डेट) जल्द समाप्त हो रही है। इसके बदले में फलस्तीन प्राधिकरण इतनी ही संख्या में टीके की खुराक सितंबर या अक्टूबर में दवा कंपनियों से मिलने पर इजराइल को हस्तांतरित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना