लाइव न्यूज़ :

यरुशलम में अमेरिकी मिशन को लेकर फलस्तीन और इजराइल आमने-सामने

By भाषा | Updated: November 7, 2021 18:38 IST

Open in App

तेल अवीव, सात नवंबर (एपी) यरुशलम में अमेरिकी मिशन फिर से खोलने के वादे से मुकरने को लेकर फलस्तीनियों ने रविवार को इजराइल की जमकर आलोचना की।

गौरतलब है कि फिर से खोले जाने के बाद अमेरिका का यह मिशन फलस्तीनियों के लिए वाशिंगटन का मुख्य राजनयिक मिशन होता।

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने शनिवार को कहा कि यरुशलम में अमेरिका के दूसरे मिशन के लिए कोई जगह नहीं है।

ट्रंप प्रशासन ने यरुशलम में अमेरिकी मिशन को बंद कर दिया था। यह मिशन फलस्तीन में दूतावास की तरह काम करता था। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस मिशन को फिर से खोलने का वादा किया था, वहीं इस घोषणा पर इजराइल ने कहा था कि यह शहर पर उसकी सम्प्रभुता को चुनौती देगा। ट्रंप प्रशासन के दौरान फलस्तीन के साथ खराब हुए संबंध मिशन के खुलने के फिर सुधर सकते हैं।

फलस्तीन के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, उसकी नजर में इस मिशन का फिर से खुलना फलस्तीन के भविष्य के राष्ट्र के तौर पर इजराइल के दशकों लंबे कब्जे को समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय समुदाय के वादे का हिस्सा है।

बयान के अनुसार, ‘‘पूर्वी यरुशलम कब्जाई गई फलस्तीनी सीमा का अभिन्न अंग है और यह फलस्तीन राज्य की राजधानी है। उसपर कब्जा करने वाले इजराइल को अमेरिका के प्रशासनिक फैसले पर वीटो करने का अधिकार नहीं है।’’

एक संवाददाता सम्मेलन में मिशन के बारे में सवाल करने पर बेनेट ने शनिवार को यरुशलम पर इजराइल का रुख दोहराया था।

उन्होंने कहा, ‘‘यरुशलम में और एक अमेरिकी मिशन के लिए कोई जगह नहीं है। यरुशलम एक राष्ट्र की राजधानी है और वह राष्ट्र इजराइल है।’’

इजराइल के विदेश मंत्री यैर लापिद ने सलाह दी कि मिशन फलस्तीनी प्रशासन में आने वाले वेस्ट बैंक के रामल्ला में खोला जा सकता है।

वहीं, इजराइल यरुशलम में अपना शास्वत, अविभाज्य राजधानी मानता है। फलस्तीनी 1967 में कथित तौर पर इजराइल द्वारा कब्जाए गए पूर्वी यरुशलम को पाना चाहता है और उसे भविष्य में अपने राष्ट्र की राजधानी बनाने की आशा रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला