लाइव न्यूज़ :

पाक के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर संसदीय समिति को जानकारी दी

By भाषा | Updated: November 9, 2021 01:33 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, आठ नवंबर पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने सोमवार को द्विदलीय संसदीय समिति को राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ देश के सामने आने वाली आंतरिक और बाहरी चुनौतियों से संबंधित मामलों की जानकारी दी।

सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के साथ अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने संसद भवन में राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति (पीसीएनएस) को बंद कमरे में जानकारी दी।

नेशनल असेंबली सचिवालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने बैठक की अध्यक्षता की और सीनेट तथा नेशनल असेंबली के पीसीएनएस सदस्यों के साथ-साथ सभी प्रांतीय मुख्यमंत्रियों ने सत्र में भाग लिया।

बयान में कहा गया, "प्रतिभागियों को राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी मामलों और देश के सामने आने वाली आंतरिक और बाहरी चुनौतियों से संबंधित मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें कश्मीर और अफगानिस्तान में क्षेत्रीय और राजनीतिक चुनौतियों विशेष रूप से स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल