लाइव न्यूज़ :

मलीहा लोधी ने फिर करायी पाकिस्तान की फजीहत, पढ़ें ट्वीटर पर क्या लिखा ऐसा

By भाषा | Updated: September 24, 2019 06:19 IST

लोधी ने 2017 में संयुक्त राष्ट्र में एक घायल लड़की की तस्वीर दिखाते हुए कहा था कि यह तस्वीर कश्मीर में "क्रूरता" का सबूत दे रही है, लेकिन वह तस्वीर 17 वर्षीय फलस्तीनी लड़की की निकली जो गाजा में इजराइल के हमले में घायल हो गयी थी।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने बड़ी चूक करते हुए ट्विटर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को 'विदेश मंत्री' लिख दिया। लोधी ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज सुबह ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात की।" उन्होंने ट्वीट के साथ दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक की एक तस्वीर भी साझा की।लोधी ने करीब एक घंटे बाद ट्वीट हटाते हुए कहा, "पिछले ट्वीट में लिखने में हुई गलती के लिये माफी।" ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब मलीहा की वजह से पाकिस्तान की फजीहत हुई हो।

लोधी ने 2017 में संयुक्त राष्ट्र में एक घायल लड़की की तस्वीर दिखाते हुए कहा था कि यह तस्वीर कश्मीर में "क्रूरता" का सबूत दे रही है, लेकिन वह तस्वीर 17 वर्षीय फलस्तीनी लड़की की निकली जो गाजा में इजराइल के हमले में घायल हो गयी थी। यह तस्वीर 2014 में पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर हेदी लेवीन ने खींची थी।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल