लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने जनरल रावत, अन्य के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 21:54 IST

Open in App

इस्लामाबाद, आठ दिसंबर पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और अन्य के निधन को बेहद दुखद करार देते हुए शोक जताया।

भारतीय वायु सेना ने कहा कि जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर में सवार 11 अन्य लोगों की बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक दुर्घटना में मौत हो गई।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने ट्विटर पर साझा किए गए एक संक्षिप्त बयान में कहा कि संयुक्त स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष (सीजेसीएससी) जनरल नदीम रजा और थल सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने भारत में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों के एक हेलीकॉप्टर हादसे में हुए आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने भी जनरल रावत और अन्य के निधन पर शोक प्रकट किया।

वहीं, ढाका में, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भी हादसे में जनरल रावत और अन्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, '' बांग्लादेश ने एक शानदार मित्र को खो दिया। भारत के लोगों और शोकाकुल परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं