लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गवर्नर कोरोना वायरस से संक्रमित, पीएम इमरान खान ने ट्वीट कर कही ये बात

By भाषा | Updated: April 28, 2020 22:27 IST

सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता इस्माइल ने कहा कि वह संक्रमण को मात देने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने वाले इस्माइल सबसे शीर्ष अधिकारी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 3233 लोग ठीक हो चुके हैं।

कराची:पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इस्माइल प्रधानमंत्री इमरान खान के बेहद करीबी सहयोगी हैं। सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता इस्माइल ने कहा कि वह संक्रमण को मात देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं...अल्लाह हमें इस महामारी से लड़ने की ताकत दे। ’’ प्रधानमंत्री खान और उनकी पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गर्वनर के जल्द ठीक होने की कामना की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘कामना है कि गवर्नर इमरान इस्माइल जल्द ठीक हो जाएं। अल्लाह उन्हें इससे मुकाबला करने की ताकत प्रदान करे। ’’ गवर्नर इस्माइल ने ट्विटर पर हर किसी का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जल्द ठीक होने की कामना व्यक्त करने के लिए कैबिनेट के सारे सदस्यों, दोस्तों, परिवार के लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। मेरी हालत ठीक है। ’’ गवर्नर इस्माइल फिलहाल पृथक-वास में हैं । संक्रमण की पुष्टि होने के पहले 10 दिन गवर्नर का काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा था । इस दौरान वह कई लोगों से मिले थे और कई बैठकों में भी शामिल हुए थे।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने वाले इस्माइल सबसे शीर्ष अधिकारी हैं। इससे पहले सिंध के शिक्षा मंत्री सईद गनी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी, लेकिन वह ठीक हो चुके हैं । पाकिस्तान में कोरोना वायरस से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 3233 लोग ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के मुताबिक देश में संक्रमण के अब तक 14079 मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?