लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ट्रांसजेंडर लोगों के लिए पहला सरकारी स्कूल स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 22:51 IST

Open in App

लाहौर, छह जुलाई पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने मंगलवार को प्रांत में ट्रांसजेंडर लोगों के लिए पहला सरकारी स्कूल स्थापित करने की घोषणा की।

वर्ष 2018 में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने यहां ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए देश का पहला शैक्षिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान शुरू किया था।

पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ मुराद रास ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘सरकार ने पंजाब प्रांत में अलग स्कूल खोलने का फैसला किया है और लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दूर मुल्तान शहर में इस तरह का पहला स्कूल जल्द ही स्थापित किया जाएगा।’’ मंत्री ने ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ के नेतृत्व वाली सरकार को ‘‘ट्रांसजेंडर समुदाय को शिक्षा और नौकरियों के प्रावधान’’ के लिए कदम उठाने का श्रेय दिया।

लाहौर में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए निजी स्कूल ‘‘द जेंडर गार्जियन’’ 15 संकाय सदस्यों के साथ प्राथमिक स्तर से उच्च माध्यमिक स्तर तक 12 साल की शैक्षणिक शिक्षा प्रदान करता है। इसके 15 शैक्षणिक कर्मचारियों में से तीन ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें