लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान का राष्ट्रपति आवास सौर ऊर्जा से होगा संचालित

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:30 IST

Open in App

इस्लामाबाद, एक जुलाई पाकिस्तान के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास ऐवान-ए-सद्र के परिसर में एक मेगावॉट का सौर ऊर्जा तंत्र लगाया गया है। इसी के साथ ही राष्ट्रपति आवास उन चुनिंदा राष्ट्रपति आवासों में शामिल हो गया है जो पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित हैं।

जिओ न्यूज ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने ऐवान-ए-सद्र में फोटोवोल्टिक पैनल का उद्घाटन किया।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इससे कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में 1,450 टन की कमी आएगी और इससे पारंपरिक ईंधन में बचत के लिहाज से सालाना 3.2 करोड़ रुपए बचेंगे। अल्वी ने कहा कि पाकिस्तान विद्युत बिजली, सौर ऊर्जा और हवा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत को नियंत्रित करने पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है और देश का लक्ष्य 2030 तक ऊर्जा संतुलन को 60 प्रतिशत तक नवीकरणीय ऊर्जा में बदलना है।

राष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की भी सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात