लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की संसदीय समिति ने सीपीईसी प्राधिकरण विधेयक को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 18, 2020 20:00 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 18 नवंबर पाकिस्तान की एक संसदीय समिति ने चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2020 को बहुमत से मंजूरी दे दी। पिछली बैठक में विपक्षी दलों के सदस्यों ने इस विधेयक को पारित होने से रोक दिया था। बुधवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता जुनेद अख्तर की अध्यक्षता में हुई नेशनल असेंबली की योजना एवं विकास स्थायी समिति की बैठक में मंगलवार को यह सरकारी विधेयक पेश किया गया था। विस्तृत चर्चा के बाद समिति ने मतदान के जरिये विधेयक की किस्मत पर निर्णय लेने की सहमति जतायी। विधेयक के पक्ष में सात और विरोध में पांच वोट पड़े।

विपक्षी दलों के सदस्यों ने कहा कि सीपीईसी प्राधिकरण के गठन को लेकर उनकी आपत्तियों पर विचार नहीं किया गया और नए प्राधिकरण के गठन से सीपीईसी परियोजनाओं पर काम तेज होने के बजाय इनपर प्रभाव पड़ेगा।

गौरतलब है कि 60 अरब अमेरिकी डॉलर की इस परियोजना का पूरी तरह वित्तपोषण चीन कर रहा है। यह परियोजना चीन की अरबों रुपये की वन बेल्ट वन रोड (ओरआरओबी) पहल का हिस्सा है। इस गलियारे के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से होकर गुजरने के चलते भारत कई बार चीन के समक्ष आपत्ति दर्ज करा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला